Current Affairs – 27 December 2020

Current Affairs – 27 December 2020 : 27 दिसम्बर 2020 की ताजा खबरे | करंट अफेर्स 2020 में आज हम जानेगे की भारत और विश्व में इन दिनों क्या सुर्खियों में रहा | करंट अफेर्स का यह सेक्शन आपको ताजा जानकारी प्रदान करेगा | विश्व की आर्थिक, खेल जगत, भारत राजनीतिक, प्रादेशिक एवं कई तरह की गतिविधियों की जानकारी आप इस पोस्ट में पाएंगे |

Current Affairs – 27 December 2020

हमारी वेबसाईट आपको हर रोज घटने वाली घटनाओ का ताजा ब्यौरा देंगी | करंट अफेर्स एक एसा टोपिक है जो सभी तरह की कम्पटीटीव् परीक्षाओ में उपयोगी होता है | तो आइए जाने 27 दिसम्दिबर की दिनभर की कुछ खास सुर्खिया |

Current Affairs – 27 December

  • जम्मू-कश्मीर में भारत आयुष्मान भारत PM-JAY सेहत योजना लांच की गयी |
  • 26 दिसंबर को, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने की घोषणा की।
  • 26 दिसंबर, 2020 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक, 2020 को मंजूरी दी। इस विधेयक के तहत जबरन धर्म परिवर्तन करवाने पर कारावास और 25,000 रुपये का न्यूनतम जुर्माने की सजा हो सकती है।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा किया कि 01 जनवरी 2021 से देश में सभी वाहनों के लिए फास्‍टैग (FASTag) को अनिवार्य किया जा रहा है. उनका कहना है कि यह यात्रियों के लिए उपयोगी है क्योंकि उन्हें नकद भुगतान, समय की बचत और ईंधन के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी|
  • 26 दिसंबर, 2020 को वित्त मंत्रालय ने ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों के बाद राजस्थान को 2,731 करोड़ रुपये उधार लेने की अनुमति दी। अन्य पाँच राज्य जिन्होंने इन सुधारों को पूरा किया है, वे हैं – तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।
  • सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च ने कहा है कि भारत 2025 में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद भारत 2019 में ब्रिटेन से आगे निकलकर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। हालाँकि, 2020 में यह वापस छठे स्थान पर फिसल गया था।
  • 26 दिसंबर, 2020 को, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने अपने पोस्ट ब्रेक्सिट व्यापार समझौते की पूरी जानकारी को साझा किया।
  • पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन जिन्होंने 1974 और 1983 के बीच चार टेस्ट मैच और पंद्रह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, 75 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर, 2020 को दक्षिण अफ्रीका में उनका निधन हो गया।

Leave a Comment