Samanay Gyan Questions Part-3

Samanya Gyan Questions Part-3  आप सभी का हमारी वेबसाईट Shikshanjagat.net पर हार्दिक स्वागत है | आप सभी जानते है की सामान्य ज्ञान सभी हेतु के लिए बहुत ही आवश्यक विषय है – चाहे वह विद्यार्थी हो, अभिभावक हो या फिर अध्यापक हो | सामान्य ज्ञान हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है जो हर तरह से हमें कही न कही उपयोगी होता है – चाहे हम नौकरी पेशा हो या फिर विद्यार्थी |

Samanay Gyan Questions Part-3

हम यहाँ पर आपके लिए 55 एसे सामान्य ज्ञान के प्रश्न चुनकर लाये है जो आपको बहुत ही उपयोगी होगे | इस प्रश्नों के उत्तर आपको प्रश्न के निचे ही दे दिए गए है ताकि आप सरलता से उसे याद भी कर सकते है | तो आज के इस सामान्य ज्ञान के दुसरे चरण में दिए गई सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़िए और आज कुछ नया जानिए | Samanay Gyan Questions Part-3

Samanay Gyan Questions Part-3

  1. पहली बौद्ध परिषद् कहाँ पर हुई थी ?

उत्तर – राजगृह में

  1. ‘हर्षचरित्’ के लेखक कौन हैं ?

उत्तर – बाणभट्ट

  1. सिन्धु घाटी का विशाल स्नानागार किस स्थान से सम्बन्धित था ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो

  1. आकृति चित्र वाले सिक्के किनके अन्तर्गत लोकप्रिय हुए थे ?

उत्तर – इंडो-बैक्टिरियन

  1. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपना पहला कारखाना कहाँ स्थापित किया था ?

उत्तर – सूरत

  1. भारत के किस नगर में सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है ?

उत्तर – कोलकाता

  1. मलयालम किस राज्य की भाषा है ?

उत्तर – केरल

  1. कौन-सा नगर अपने उद्यान (रॉक गार्डन) के लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर – चण्डीगढ़

  1. महादेव देसाई किसके सचिव थे ?

उत्तर – महात्मा गाँधी

  1. भारत का कौन-सा भाग इंडोनेशिया के सबसे अधिक नजदीक है ?

उत्तर – अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह

  1. दक्षिण भारत की नदियों में से कौन-सी नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं ?

उत्तर – नर्मदा और ताप्ती

  1. कौन-सा देश हीरों की कटाई के लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर – नीदरलैण्ड

  1. सागौन किस वन का उत्पाद है ?

उत्तर – मानसूनी वन

  1. भारत में कौन-सा राज्य सामान्य नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है ?

उत्तर – गुजरात

  1. चन्द्र ग्रहण किस दिन हो सकता है ?

उत्तर – पूर्णचन्द्र (पूर्णिमा) के दिन

  1. हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी कहाँ है ?

उत्तर – नेपाल में

  1. मंड और शर्करा (चीनी) दोनों मिलाकर क्या कहलाते हैं ?

उत्तर – कार्बोहाइड्रेट

  1. भारत में आर्थिक वृद्धि के लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम रूप से कौन अनुमोदित करता है ?

उत्तर – राष्ट्रीय विकास परिषद्

  1. डिगबोई तेल क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

उत्तर – असम

  1. भारत में एक रुपये के करेन्सी नोटों पर किसके हस्ताक्षर रहते हैं ?

उत्तर – सचिव, वित्त मंत्रालय

  1. भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (रा० रा० संख्या-7) किन दो स्थानों को जोड़ता है ?

उत्तर – वाराणसी और कन्याकुमारी

  1. योजना आयोग का पहला अध्यक्ष कौन था ?

उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू

  1. किसी देश की श्रमिक शक्ति क्या होती है ?

उत्तर – रोजगार के लिए उपलब्ध जनसंख्या का भाग

  1. किस देश में औद्योगिक क्रान्ति पहले शुरू हुई थी ?

उत्तर – इंगलैण्ड में

  1. हवाला बाजार किससे सम्बन्धित है ?

उत्तर – गैर-कानूनी विदेशी मुद्रा विनिमय

  1. नदी द्वारा सिंचित क्षेत्र क्या कहलाता है ?

उत्तर – द्रोणिका (बेसिन)

  1. भारत में सबसे बड़ी बचत किस क्षेत्रक में होती है ?

उत्तर – घरेलू क्षेत्रक

  1. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्यसभा को कितने दिन के भीतर लौटाना होता है ?

उत्तर – 14 दिन

  1. संसद में बजट कौन प्रस्तुत करता है ?

उत्तर – वित्त मंत्री

  1. राजनीति विज्ञान का केन्द्रीय प्रतिपाद्य क्या है ?

उत्तर – राज्य

  1. ‘अर्थशास्त्र का पिता’ किसे कहा जाता है ?

उत्तर – एडम स्मिथ

  1. भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने किस वर्ष काम करना शुरू किया था ?

उत्तर – 1975 ई० में

  1. संविधान सभा ने अपना स्थायी अध्यक्ष किसे चुना था ?

उत्तर – डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को

  1. राष्ट्रीय एकता परिषद् की अध्यक्षता कौन करता है ?

उत्तर – प्रधानमंत्री

  1. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है ?

उत्तर – भारत का राष्ट्रपति

  1. यूनाइटेड किंगडम (ग्रेड ब्रिटेन) में कैसा शासन है ?

उत्तर – एकात्मक शासन

  1. राष्ट्रीय आपात् स्थिति में भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों को निलंबित करने का अधिकार किसको है ?

उत्तर – भारत के राष्ट्रपति को

  1. कौन-सा स्वतंत्रता सेनानी भूख हड़ताल के दौरान जेल में मरा था ?

उत्तर – जतिन दास

  1. गाँधीजी ने भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध सत्याग्रह किस देश में शुरू किया था ?

उत्तर – दक्षिण अफ्रीका

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था ?

उत्तर – मुम्बई ( 1885 ई० ) में

  1. आजाद हिन्द फौज किस वर्ष बनाई गई थी ?

उत्तर – 1942 ई० में

  1. कुछ मूल अधिकार सशस्त्र सेनाओं के सदस्यों को उपलब्ध नहीं होते हैं। इसके निर्णय का अधिकार किसको है ?

उत्तर – संसद को

  1. किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी होती है ?

उत्तर – 500

  1. 1907 ई० में कांग्रेस का पहला विभाजन कहाँ पर हुआ था ?

उत्तर – सूरत में

  1. भारतीय संविधान का कौन-सा मूल अधिकार सिक्खों को कृपाण रखने का अधिकार देता है ?

उत्तर – धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार

  1. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था ?

उत्तर – जेम्स ए० हिकी (बंगाल गजट)

  1. भूकम्प तरंगें किसमें दर्ज की जाती हैं ?

उत्तर – सिस्मोग्राफ

  1. वह प्रसिद्ध वैज्ञानिक कौन था जिसने अपने स्नानागार में एक प्रसिद्ध खोज की थी ?

उत्तर – आर्किमीडीज

  1. ओजोन स्तर हमें किससे संरक्षण प्रदान करती है ?

उत्तर – पराबैंगनी विकिरण

  1. गर्म किए जाने पर नीले काँच में किस रंग की चमक होगी ?

उत्तर – लाल रंग

  1. स्टेनलेस स्टील क्या है ?

उत्तर – मिश्र धातु

  1. शक्ति का मात्रक (यूनिट) क्या है ?

उत्तर – वाट

  1. जल का अधिकतम घनत्व किस तापमान पर संभव होता है ?

उत्तर – 4° सें०

  1. सिगरेट के एक पैक पीने की कीमत आपके जीवन के साढ़े तीन घंटे होती है।” यह कथन किस रोग के बारे में है?

उत्तर – कैंसर

  1. कौन-सा बल पृथ्वी पर अधोमुखी दिशा में काम करता है ?

उत्तर – भार

2 thoughts on “Samanay Gyan Questions Part-3”

Leave a Comment