Current Affairs 13th January 2021

Current Affairs 13th January 2021 : नमस्कार मित्रो ! करंट अफेर्स के इस सेक्शन में आप सब का हार्दिक स्वागत है | आज 13 जनवरी 2021 के रोज की इंटरनेशनल, नेशनल, राजकीय, खेल जगत इत्यादि की घटनाओ का ब्यौरा आप हम यहाँ लेकर आये है | यह सब माहिती आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी | तो प्रस्तुत है आज के दिन की सारी घटनाए |

Current Affairs 13th January 2021

  • भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और वियतनाम के उप रक्षा मंत्री गुयेन ची विन्ह के बीच हुई वर्चुअल बैठक में सैन्य सहयोग क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की सहमति जताई गयी है |
  • देश की पहली एयर टैक्सी सेवा कल से हिसार से चंडीगढ़ शहरों के बीच शुरू होने जा रही है |
  • रिजर्व बैंक ने जमा राशि पर ब्याज दर संबंधी उसके निर्देशों के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन करने पर  डोयचे बैंक एजी पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है |
  • नए कृषि कानूनों पर गतिरोध दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी है |
  • डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने क्यूबा देश को आतंकवाद प्रायोजित देशों की सूची में शामिल किया है |
  • खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने गाय के गोबर निर्मित पेंट बनाकर बाजार में उपलब्ध कराने की घोषणा की है |
  • घरेलू रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स ने 2021-2022 सत्र में जीडीपी 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है |

Current Affairs 13th January 2021

  • ओमान देश के संविधान में अहम संशोधनों के साथ पहली बार क्रॉउन प्रिंस (राजकुमार) नियुक्ति का ऐलान किया गया है |
  • 12 जनवरी, 2021 को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में दिसंबर 2020 में 4.59% तक पहुँच गई है।
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में नवंबर में 1.9% संकुचन हुआ |
  • कोवाक्सिन निर्माता भारत बायोटेक ने ब्राजील की एक फर्म Precisa Medicamentos के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, इसके द्वारा ब्राज़ील को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति की जा सकेगी |
  • भारत ने 12 जनवरी, 2021 को अरब जगत के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए एक अरब डॉलर की सुविधा स्थापित करने का निर्णय लिया है।
  • स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई थी। स्वामी विवेकानंद 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में अपने प्रसिद्ध भाषण के बाद पश्चिमी दुनिया में लोकप्रिय हो गए थे।
  • भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने कहा है कि अगले वर्ष से महिलाओं को सेना विमानन कोर में पायलट के रूप में शामिल किया जाएगा। अब तक, महिलाएं सेना विमानन कोर (AAC) में केवल ‘ग्राउंड ड्यूटी’ का हिस्सा हैं।

Read More ::

Leave a Comment