Today In History – 9th February Events

Today In History – 9th February Events :: नमस्कार दोस्तों | जैसा की आप जानते है ‘आज का दिन’ इस सेक्शन में हम आप को हररोज आज के दिन देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में घटने वाली हर महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी देते है | आज के दिन दुनियाभर में जन्म लेने वाले व्यक्ति जिनका इतिहास में नाम हुआ है, जिनका मरण हुआ है इसे विशिष्ट व्यक्ति की जानकारी एवं दुनियाभर में आज की तारीख में घटी ईएसआई रोचक जानकारी जिसने इतिहास में अपनी जगह बना ली है | तो आओ जानते है आज के दिन की महत्वपूर्ण घटनाओ के बारे में |

Today In History – 9th February Events

  • 1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1788 – आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
  • 1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
  • 1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
  • 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1973 – बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
  • 1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
  • 1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
  • 1999 – यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
  • 2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
  • 2002 – अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
  • 2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
  • 2008-प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।
    पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
  • 2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
  • 2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
  • 2016 – जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1993 – परिमार्जन नेगी – भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।
  • 1968 – राहुल रॉय – भारतीय फ़िल्म अभिनेता
  • 1929 – अब्दुल रहमान अंतुले – भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।
  • 1922 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
  • 1945 – श्याम चरण गुप्ता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
  • 1942 – राज कुमार जयचंद्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1911 – बाबूभाई पटेल – जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

9 फ़रवरी को हुए निधन

  • 1760 – दत्ताजी शिन्दे – मराठा सेनापति थे।
  • 1899 – बालकृष्ण चापेकर – स्वतन्त्रता सेनानी थे।
  • 1950 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
  • 1984 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
  • 2006 – नादिरा – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)
  • 2008 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
  • 2012 – ओ. पी. दत्ता – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।
  • 2016 – सुशील कोइराला – नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।
  • 2018 – चंद्रशेखर रथ – ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।
  • 2020 – गिरिराज किशोर – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे।
  • 2021 – राजीव कपूर – फ़िल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।

Leave a Comment